परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी गांव में मंगलवार में सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल के प्रबंधक अभिषेक कुमार यादव की अध्यक्षता में लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, बैकुंठपुर आदि क्षेत्रों के किसानों के साथ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीएम शशि केडिया ने किसानों को ईख की खेती संंबंधित जानकारी दी। मौके पर गन्ना विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सारण प्रमंडल प्रबंधक यदुवेंदु प्रताप राव, सिवान जिले के वरिष्ठ तकनीकी पदाधिकारी प्यारे मोहन पांडेय आदि ने नई तकनीक से गन्ने की खेती करने संबंधित कई जानकारियां दी।
उन्होंने नई तकनीक से बीज की बोआई कर अधिक उत्पादन करने की सलाह दी। नए कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर जैविक खाद और बीज मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया। मौके पर सैकड़ों किसानों को ईख की खेती को ले रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर किसान नेता ओमवर्धन राठौर, विजेंदर सिंह, उप मुखिया हरि किशोर यादव, सरपंच रवींद्र यादव, सुपरवाइजर अशोक यादव, अभिलाष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…