हुसैनगंज: जर्जर पुल पर जान जोखिम में डाल आवागमन करते हैं राहगीर

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के खरसंडा नहर स्थित पुल काफी जर्जर हो चुका है। इस रास्ते से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। इस रास्ते से लोग हरिहांस, धूमनगर, सरेया समेत अन्य गांवों में आते-जाते हैं। इस पुल का निर्माण करीब 40 वर्ष पूर्व गंडक विभाग द्वारा कराया गया था। मरम्मत व देखरेख के अभाव में इस पुल के छड़ों में जंग लगने से इसके आधा हिस्सा टूट चुका है। इस कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन रुक गया है, लेकिन साइकिल व बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल से यात्रा करने पर विवश हैं।

ग्रामीण सूरज कुमार ने बताया कि अभी तक ढहे हुए पुल के बगल से लोग नहर पार कर आवागमन कर रहे हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही नहर में पानी भर जाता है जिससे हरिहांस, खरसंडा और धूमनगर के लोगों को चार पहिया वाहन से एक किलोमीटर की जगह चार किलोमीटर दूरी तय कर सिवान जाने के लिए सरेया चट्टी पर पहुंचते हैं। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद ने बताया कि एनओसी के लिए गंडक विभाग से अनुमति मांगी गई है, लेकिन विभाग ने अभी तक एनओसी नहीं दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024