सिवान: सिरिस्ता में कमी पाने पर डीआईजी ने किया संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
सारण रेंज के डीआईजी विकास कुमार गुरुवार की दोपहर समाहरणालय पहुंचे.जहाँ डीआईजी ने जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर लिया और परेड का निरीक्षण किया.जिसके बाद डीआईजी ने सदर एसडीपीओ फिरोज आलम के कार्यालय का निरीक्षण किया . निरीक्षण के बाद पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिये.बताते चलें कि सरकार का निर्देश है कि डीआईजी सभी जिला में पहुंच पुलिस के कार्यों की जांच करना है. इसके तहत गुरुवार को सारण रेंज के डीआईजी विकास कुमार सीवान जिला मुख्यालय पहुंचे. डीआईजी को पुलिस जवानों के द्वारा सलामी दी गई. सलामी के बाद डीआईजी ने सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया.इस दौरान थानावार कांडो की समीक्षा किया.

समीक्षा के दौरान कई केसो पर एसडीपीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. वही डीआईजी ने कहा कि यह वार्षिक निरीक्षण था. क्षेत्र में अपराधा नियंत्रण की क्या स्थिति है, अनुसंधान की क्या स्थिति है, अनुशासन बनी हुई है कि नहीं, एसडीपीओं को क्या आवश्यकता है, इसकी जांच की गई. वहीं लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सिरिस्ता में कमी पाने पर संबंधित पदाधिकारी पर निंदन की कारवाई किया है.वहीं आने वाले पर्व को लेकर पुलिस तंत्र को अलर्ट रहने समेत अन्य विंदुओं पर पुलिस अधिकारियों को निदेशित किया.इधर डीआईजी के जिला मुख्यालय पहुंचने को लेकर स्थानीय पुलिस काफी अलर्ट दिखी. पुलिस के जवान विभिन्न चौक चौराहों पर चुस्त दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026