परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव से पांच अप्रैल को शंकर कुमार साह के इकलौता पुत्र मुकेश कुमार साह उर्फ मंगरू मंदिर के पास से लापता हो गया था। इस मामले में छात्र के पिता ने छह अप्रैल को थाने में आवेदन देकर पुत्र के लापता होने की बात कहते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। पुन: घटना के 15 दिन बाद थाने में आवेदन देकर गांव के ही तीन महिलाओं सहित 11 लोगों के विरुद्ध साजिश के तहत पुत्र का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था।
घटना के 10 माह बीतने के बावजूद भी पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है और न ही अपहृत बालक को ही बरामद कर सकी है। इससे स्वजनों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में पीड़ित मां-बाप ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को आवेदन देते हुए पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि अपहृत छात्र की खोजबीन पुलिस अपने स्तर से कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…