बड़हरिया: बीआरसी में शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा की ड्यूटी में लगे शिक्षकों के बीच पूर्व बीआरपी शंभूनाथ यादव द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। पूर्व बीआरपी ने बताया कि प्रखंड के कुल 301 शिक्षकों की ड्यूटी इंटरमीडिएट परीक्षा में लगी है, इसमें प्रखंड के आधा दर्जन प्रधान शिक्षक भी शामिल हैं। इसको लेकर विद्यालय बंद होने की स्थिति में प्रधानाध्यापकों का पत्र जिला को वापस किया गया है।

ज्ञात हो कि इंटरमीडिएट की परीक्षा एक फरवरी से 11 फरवरी तक होनी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिन प्रधान शिक्षकों को ड्यूटी लगी है उन्हें उक्त ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा। उनको विद्यालय का संचालन करना है। इस अवधि में किसी भी हाल में विद्यालय को बंद नहीं करना है, ड्यूटी में लगे अन्य शिक्षकों की रिसीविंग जिला को भेज दी गई है। इस मौके पर हारुण रशीद, विजय कुमार गुप्ता, हरिओम, अनिल कुमार मिश्रा, रंगीलाल बैठा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026