परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी शंकर कुमार साह के पुत्र मुकेश कुमार साह उर्फ मंगरू को लापता हुए तीन माह हो गए। घटना के तीन माह बीतने के बावजूद पुलिस अपहृत किशोर को ना बरामद कर सकी है और ना ही किसी आरोपित को गिरफ्तार कर सकी है। वहीं स्वजन अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
ज्ञात हो कि पांच अप्रैल को सहबाजपुर निवासी शिवशंकर साह का पुत्र मुकेश कुमार साह अचानक गायब हाे गया था। इस संबंध में अपहृत छात्र के पिता ने छह अप्रैल को थाने में आवेदन देते हुए पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुत्र का कहीं पता नहीं चला तो 15 दिन थाने में आवेदन देकर गांव के तीन महिला सहित 11 लोगों के विरुद्ध साजिश के तहत पुत्र के अपहरण करने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि अपहृत किशोर की खोजबीन पुलिस अपने स्तर से कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…