परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर ओपी टीम ने सोमवार की सुबह रामगढ़ गांव से शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनका मेडिकल जांच कराने के बाद शराब सेवन की पुष्टि हुई। सिसवन थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रामगढ़ निवासी अमर महतो, तुलसी महतो, अकलु बांसफोर व अक्षय लाल मांझी शामिल है।

बताया कि सोमवार की सुबह गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी रामगढ़ गांव में घूम रही थी तभी रामगढ़ कमाल पट्टी के समीप पुलिस की गाड़ी को देख उक्त चारों लोग भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ लिया। चारों के मुंह से शराब की गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, इस दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त चारों आरोपितों को कोर्ट में फाइन की राशि जमा करने पर छोड़ने की व्यवस्था की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026