हुसैनगंज: छह महीने पूर्व अपहृत छात्र को बरामद करने में पुलिस विफल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव से छह माह पूर्व शंकर कुमार साह का 10 वर्षीय एकलौता पुत्र मुकेश कुमार साह उर्फ मंगरु मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। स्वजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। इस संबंध में छह अप्रैल को लापता छात्र के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेरा पुत्र मुकेश कुमार पांच अप्रैल की सुबह 10 बजे शिव मंदिर के पास खेल रहा था जो अचानक गायब हो गया।

काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घटना के 15 दिन बाद पुनः शंकर साह ने एक और थाने में आवेदन देते गांव के तीन महिला सहित 11 लोगों के विरुद्ध साजिश के तहत पुत्र के अपहरण का आरोप लगाया था। उसने एसपी को भी आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई थी लेकिन घटना के छह माह बीते गए पुत्र की बरामदगी नहीं हुई। पुत्र के वियोग में उसकी मां की आंखें पथरा गई हैं। स्वजनों को अब अनहोनी की आशंका सताने लगी है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि अपहृत छात्र की खोजबीन पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026