सिवान: गांवों में सरयू का पानी खेतों में पहुंचने भी फसलें डूबी

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर व रघुनाथपुर के दियरा इलाकों में सरयू नदी का पानी पहुंच गया है। इस कारण खेतों में लगी धान, खैनी, सब्जी आदि की फसल पानी में डूब गई है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आंदर प्रखंड के रकौली गांव में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से नदी के किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। रकौली गांव से सटे हुए नहर के बांध तक पानी पहुंच चुका है। कटाव तेजी से हो रहा है। इसकी सूचना सीओ रामेश्वर राम, बीडीओ कुणाल कुमार व बाढ़ विभाग के कर्मियों को दी गई है।

बाढ़ विभाग के जेई रत्नेश मिश्रा, कार्यपालक अभियंता नवलकिशोर भारती, कनीय अभियंता प्रभात रंजन एवं एसडीओ विंध्याचल कुमार वहां पहुंचकर मजदूरों से 10 हजार बोरी में मिट्टी भरकर बांध मरम्मत में जुटे हुए हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि रकौली नहर बांध की मरम्मत की जा रही है। प्रशासन बाढ़ पर नजर रखे हुए है। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर के दियरा इलाका में सरयू नदी का पानी आने किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरयू नदी का पानी मिर्जापुर, सलेमपुर, आदमपुर, राजपुर, नरहन, हरपुर, नवादा, बड़ुआ, बिंद टोला, गभीरार, कौसड़ आदि क्षेत्रों में फैल जाने से खेतों में लगी धान, खैनी एवं सब्जी की फसल बर्बाद हो रही है। नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024