हुसैनगंज: दो घरों में आग लगने से एक लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस गांव स्थित कुड़हा नट टोली में गुरुवार की देर रात्रि अचानक आग लगने से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में 15 हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा, बर्तन, गैस सिलेंडर, साइकिल समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी में दो बकरी भी झुलस गईं। पीड़ितों में आजाद नट एवं तबारक नट शामिल हैं। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात आजाद नट एवं तबारक नट के घर के सभी सदस्य पड़ोस में बरात देखने गए थे। इस दौरान उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया गया।

देखते ही देखते घर में रखे 15 हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा, बर्तन, साइकिल समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। साथ ही दो बकरियां भी झुलस गई। आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की सूचना मिलते मुखिया राजीव कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर सहानुभूति जताई एवं अंचलाधिकारी को घटना से अवगत कराया। पीड़ित आजाद नट ने बताया कि जून में मेरी पुत्री की शादी है। इसकी शादी के लिए बर्तन, कपड़ा, आभूषण आदि की खरीदारी कर सामान एकत्रित किया जा रहा था। इस अगलगी में सभी सामान चलकर राख हो गए। अब पुत्री के हाथ कैसे पीले होंगे इसकी चिंता सताने लगी है। वहीं आसपास के लोग स्वजन को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024