परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक नगर पंचायत हसनपुरा कार्यालय में चेयरमैन बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में दोपहर 12.30 बजे से होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट तैयार करने पर विचार विमर्श व गत बैठक की संपुष्टि (साधारण बैठक/सशक्त स्थाई समिति) आदि पर बल दिया जाएगा।

इसके पहले क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों को पत्र जारी करके मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक में भाग लेने को कहा गया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 24 अप्रैल नगर पंचायत की मासिक बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी जो कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। उसके बाद एक बार फिर पुनः बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 50(3) के तहत मासिक बोर्ड के साधारण बैठक बुलाई गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026