हुसैनगंज: ओसामा से मिल महाराजगंज के पूर्व सांसद के पुत्र रणधीर सिंह ने बंधाया ढ़ाढस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन के परिजनों से मिलने महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह पहुंचे. उन्होंने डॉ. मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के दुख के घड़ी में हमेशा खड़ा रहने का आश्वासन दिया. उन्होंने ओसामा के साथ समय बिताया.

मालूम हो कि पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन की इलाज के क्रम में दिल्ली में 01 मई को निधन हो गया था. उनका इलाज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा था. जीवन कारावास सज़ा होने के बाद वह तिहाड़ जेल दिल्ली में सजा काट रहे थे. जेल में ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनकी मौत के बाद प्रतापपुर में उनके शुभचिंतकों व समर्थकों को आना-जाना जारी है. रणधीर सिंह के साथ पूर्व सांसद के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026