सिवान में लाठी डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा मौजे गांव में सोमवार की देर संध्या तकरीबन 8 बजे लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान ओरमा गांव निवासी अवध नाथ राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था और सोमवार को मृतक अपने ही हिस्से की जमीन में चापाकल लगवाए थे. जिसका प्लास्टर करवा रहे थे. इसी को लेकर जनार्दन राम, अंजीत राम, आशा देवी, बसंती देवी, रामाकांत कुमार, कौशल कुमार, अर्जुन राम ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया. मामला कुछ देर तक चलता रहा और स्थानीय लोगों ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया.

जिसके बाद देर संध्या उन लोगों के द्वारा पुनः मारपीट होने लगी और सभी लोगो एक साजिश के तहत मेरे पति अवध नाश राम को लाठी डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया. जहां वे गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ देख जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हमारे साथ भी मारपीट की गई. जिसके बाद कुछ ही क्षणों में उनकी मौत हो गई. मौत के बाद सभी लोग घर छोड़ फरार हो गए हैं. मौत की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026