Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अरण्डा क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग में पचरुखी को हरा सेमी फाइनल में पहुंचा हुसैनगंज

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरण्डा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को एसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 16-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच हुसैनगंज बनाम पचरुखी के बीच खेला गया। टॉस हुसैनगंज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुये 14.1 ओवर में 146 रन बना जीत के लिये 147 रन का लक्ष्य दिया। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी पचरुखी की पूरी टीम मैच के 13 वे ओवर की चौथी गेंद पर 108 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह हुसैनगंज ने 39 रन से पचरुखी पर जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैच में 4 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले हुसैनगंज के अमन कुमार को अरण्डा के पूर्व उपमुखिया हाजी नेसरुलहक फारूकी द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच की एम्पायरिंग इमरानुल हक फारूकी व नजमुल हक फारूकी, कमेंट्री नाहिद व उमैर तथा स्कोरिंग शब्बू व समीर ने की।

इस दौरान मैच के निवेदक मुजफ्फर सबा उर्फ गुड्डू शेख ने बताया कि पहला सेमी फाइनल 26 दिसम्बर को महराजगंज बनाम सोनबरसा के बीच खेला जायेगा। वही दूसरा सेमी फाइनल हुसैनगंज बनाम रामगढ़ के बीच 27 दिसम्बर को खेला जायेगा। मौके पर टूर्नामेंट के संचालक नदीम अख्तर, निवेदक मुजफ्फर सबा उर्फ शेख गुड्डू, बब्लू शेख, एमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष परवेज सिवानी, राजद के पंचायत सचिव नूर आलम, रिजवान अनवर, शाहबाज अली, इरशाद अली, सनाउल्लाह, नूर हसन सिवानी समेत सैकड़ो की तादाद में खेलप्रेमी तथा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026