Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

गोपालगंज: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर मंझरिया गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला चंद्रभान गांव के निवासी मौजीलाल मांझी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों ने तमकुही राज स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना मृत व्यक्ति के घर पहुंचने के बाद घंटों चीख पुकार मची रही।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला चंद्रभान गांव निवासी मौजी लाल मांझी अपने ही गांव के हंसराज मांझी के साथ नल जल योजना में मजदूरी का काम करते थे। वे ठेकेदार से मिलने बाइक से उत्तर प्रदेश के तमकुही राज जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 28 पर मंझरिया गांव के पास उनकी बाइक को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में मौजी लाल मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हंसराज माझी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही राज में भर्ती कराया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना के पीड़ित परिवारों के बीच कोहराम मच गया। तमाम परिजन रोते चिल्लाते घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए।

पिता-पुत्र पर चलाई गोली, आठ पर प्राथमिकी संवाद सूत्र, विजयीपुर (गोपालगंज) : घर से देवरिया जा रहे पिता-पुत्र पर बाइक सवार अपराधियों ने विजयीपुर थाना क्षेत्र के कर्मचार गांव के समीप गोली चलाई। इस घटना में पिता-पुत्र बाल-बाल बचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। घटना को लेकर थाने में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, विजयीपुर थाना क्षेत्र के ईटवा गांव के संजय शुक्ला अपने पुत्र विनीत शुक्ला के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश के देवरिया जा रहे थे। वे कर्मचार गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तीन बाइक पर सवार आठ अपराधियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, अपराधियों की मंशा को देखकर वे बाइक लेकर भागने लगे। इस बीच अपराधियों ने उनपर कई गोली भी चलाई।

लेकिन, पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। फायरिग की आवाज सुनकार आसपास के लोगों को आता देखकर तीनों बाइक पर सवार अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। संजय शुक्ला के बयान पर पांच नामजद सहित आठ लोगों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024