परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाने की टीम ने सूचना मिली कि शराब मामले का आरोपित रामपुर निवासी राजेश उर्फ टुनटुन सिंह शराब लेकर बाइक से कहीं जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही एएसआइ भुवनेश्वर सिंह दलबल के साथ पहुंचकर टुनटुन सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिए। इसी बीच टुनटुन सिंह के स्वजन पुलिस टीम से उलझ गए तथा टुनटुन सिंह को पुलिस से जबरन छुड़ा लिए।
लेकिन पुलिस ने 27 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक जब्त कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस संदर्भ में शराब तस्कर राजेश उर्फ टुनटुन सिंह एवं उसके स्वजन राधेश्याम सिंह, कुंदन सिंह,राहुल सिंह, रोहित सिंह, दिनेश सिंह व कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि टुनटुन सिंह पूर्व में शराब कांड के नामजद आरोपित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…