परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से रुपये निकाल कर घर लौट रही एक महिला से उचक्कों ने 49 हजार रुपये उड़ा लिए। इस घटना के बाद पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने घटना की सूचना थाने को दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव निवासी हीरामन मियां की पत्नी नूरजहां गुरुवार को चैनपुर बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में 49 हजार रुपये निकासी कर उसे पालीथिन की बैग में रख घर आटो से लौट रही थी। इस दौरान उचक्कों ने उसका थैला काटकर रुपये की चोरी कर ली।
जब महिला घर पहुंची तो पालीथिन बैग कटा हुआ पाया और उसमें रखे 49 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद महिला के होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने बताया कि वह जिस आटो में बैठ कर अपने घर लौट रही थी, उसमें पहले से चार लोग सवार थे, जो मुबारकपुर स्थित दाहा नदी पर बने पुल के समीप आटो से उतर कर किसी अज्ञात बाइक सवार से चले गए। पीड़िता ने तत्काल घटना की जानकारी चैनपुर ओपी पुलिस को दी हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…