हुसैनगंज: दिनदहाड़े बाइक से जा रहे दंपती से हथियार के बल पर लूटपाट

पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर चैनपुर से गोपालगंज अपने गांव सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग के रास्ते जा रहे थे

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार

लूट का विरोध करने पर पति को पीट लहूलुहान कर दिया

02 अपराधियों ने धक्का मारने के बाद गिरा दिया

15 हजार, सोने की चेन, कानबाली, अंगूठी लूटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। गुरुवार को सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग के महुवल गांव के समीप अपराधियों ने हथियार के दम पर दिनदहाड़े बाइक सवार पति-पत्नी को घेर उसके रुपए व गहने लूट लिए। विरोध करने पर पति को पीट लहूलुहान कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर जुटे लोगों को हथियार का भय दिखा पीछे हटने को विवश कर दिया। पिछले तीन दिनों में थाना क्षेत्र में लूटपाट की यह दूसरी बड़ी घटना है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। इसके पहले मंगलवार को थाना क्षेत्र के सहुली चट्टी से हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी केंद्र में घुसकर सीएसपी संचालक से लूटपाट की थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे चैनपुर से गोपालगंज अपने गांव सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग के रास्ते जा रहे थे।

इसी दौरान मुख्य मार्ग पर महुवल गांव के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने धक्का मारने के बाद उन्हें गिरा दिया। इसके बाद आगे से ओवरटेक कर घेर लिया। फिर पति के आंख पर हमला किया व कट्टा दिखा उसके पंद्रह हजार रुपया, महिला के सोने की चेन, कानबाली, अंगूठी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी आराम से फरार हो गए। पीड़ित पति-पत्नी के अनुसार मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी मदद की कोशिश की लेकिन हथियार तान उन्हे पीछे हटने को विवश कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से राह से गुजरने वाले राहगीरों में भय है वहीं बेखौफ अपराधियों का तांडव दिनदहाड़े भी बढ़ता जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026