सिवान: फर्जी फार्मासिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • फर्जी कागजात प्रस्तुत कर एक औषधि विक्रमय प्रतिष्ठान में दे रहा था सेवा
  • असली फार्मासिस्ट द्वारा पोर्टल देखे जाने के बाद यह फर्जीवाड़ा आया सामने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में एक फर्जी फार्मासिस्ट का मामला प्रकाश में आया है। जिला के औषधि निरीक्षक हरि नारायण सहनी ने उसके खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान पहचान में आया फर्जी फार्मासिस्ट पटना जिले के राजीव नगर, फुलवारी निवासी बहादुर साव का पुत्र अरविंद कुमार बताया बताया जा रहा है। इधर एफआईआर के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि अरविंद कुमार दूसरे के रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत इस्तेमाल करते हुए स्वयं फार्मासिस्ट बन बैठा।

साथ ही अपना फर्जी फार्मासिस्ट का कागजात व फर्जी आधार कार्ड प्रस्तुत कर जिला मुख्यालय के अस्पताल रोड स्थित एक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान में सेवा भी दे रहा है। जब असली फार्मासिस्ट ने बिहार सरकार के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किया तो उसमें पाया कि उसके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। अरविंद कुमार ने उसी रजिस्ट्रेशन नंबर का एडिट कर स्वयं फार्मासिस्ट बन बैठा है। बाद में जब इसकी गहनता से जांच करायी गयी तो पाया गया कि अरविंद कुमार ने जिस रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग किया है, उसमें सिमरन का नाम दिखा रहा है। बाद में सिमरन के पति निशांत कुमार ने जिला औषधि निरीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की। जिसके बाद जांच कर गलत पाए जाने पर फर्जी फार्मासिस्ट अरविंद कुमार के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026