हुसैनगंज: सहुली सीएसपी केन्द्र में हथियार के बल पर लूटपाट

  • 20 हजार पैसे व मोबाइल लूटा
  • पुलिस कर रही मामले की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली चट्टी स्थित एसबीआई सीएसपी केंद्र में हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूटपाट व तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मंगलवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे सहुली चट्टी स्थित सीएसपी केंद्र पर संचालक सुजीत कुमार रुपए का लेनदेन कर रहे थे। अंदर पहले से दो तीन महिलाएं व स्कूली छात्राएं भी ट्रांजिक्शन के लिए बैठी हुई थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन अपराधी हथियार के साथ बाइक को चालू अवस्था में छोड़कर सीएसपी केंद्र में प्रविष्ट हुए व सीएसपी संचालक पर बंदूक तान दिया। फिर दराज में रखा हुआ 20 हजार रुपया नगद व दो मोबाइल व एक बैग सहित वहां रखे कुछ जरूरी कागजात उठा लिए।

साथ ही ऑनलाइन कार्य के लिए रखा डेस्कटॉप भी पटक दिया व अन्य सामान की तोड़फोड़ की। वहां बैठी महिलाओं को भी बंदूक दिखाया जिससे महिलाएं डरकर भाग गईं। फिर आराम से रुपए, मोबाइल व अन्य सामान लेकर सभी लुटेरे वहां से बाइक पर सवार होकर गोपालपुर सीवान की तरफ भाग निकले। सभी लुटेरे नवयुवक थे। सीएसपी केंद्र पर लूट की खबर सुनते ही वहां स्थानीय ग्रामीणों समेत राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना पर एमएच नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार व हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव, एएसआई भुवनेश्वर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व लूट के संबंध में जानकारी ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026