परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहां गांव के एक आलू के खेत से सोमवार को पुलिस ने लावारिस हालत में पन्द्रह लीटर देसी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई जयराम सिंह ने छापेमारी कर बलहां गांव के जब्बार मियां के आलू लगी फसल से शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाने की पुलिस को शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो आलू के खेत में छुपाकर रखी गयी शराब बरामद हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…