हुसैनगंज: सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत पर स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिसवन- सिवान मुख्य मार्ग एसएच 89 पर कुतुबछपरा एवं महुवल के बीच चिमनी के पास गुरुवार की रात जुगाड़ गाड़ी (फाइटर) और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार राजमिस्त्री गोपालपुर निवासी हरकेश कुमार पंडित की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम गोपालपुर निवासी हरकेश कुमार पंडित, मनु कुमार महतो एवं छोटेलाल महतो एक ही बाइक पर सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने सिवान की ओर जा रहे थे। इसी बीच सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग एसएच 89 पर कुतुबछपरा-महुवल के बीच चिमनी के पास जुगाड़ गाड़ी (फाइटर) और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

इसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान हरकेश कुमार पंडित की मौत हो गई। जबकि मनु कुमार महतो एवं छोटेलाल महतो का इलाज चल रहा है। हरकेश की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। समाचार प्रेषण तक शव घर नहीं पहुंचा था। मृतक पांच भाइयों में चौथा तथा उसे दो बहने भी है। हरकेश की शादी नहीं हुई थी। वह राजमिस्त्री का काम करता था। उसके पिता शिवनाथ पंडित की मौत तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026