परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिहांस में मंगलवार को महावीरी अखाड़े जुलुस को लेकर शांति समिति की बैठक सदर एसडीओ बाबुराम बैठा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने भाग लिया. दोनों समुदाय लोगों को सदर एसडीओ श्री बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडेय, सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महावीरी अखाड़े में जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपिल किया. विदित है कि हुसैनगंज प्रखंड में हरिहांस गांव महावीरी अखाड़े के जुलुस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अति संवेदनशील घोषित किया गया है.
31.8.22 को हरिहांस गांव में रात्रि के समय महावीरी अखाड़े का जुलुस बड़े भव्य प्रकार से निकला जाता है. उसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं पुनः 01.9.22 को दिन में महावीरी अखाड़े पुरे गाँव में घुमाते हुए शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हो जाता है इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनिल कुमार, थानाध्यक्ष रामबालक यादव, एम ओ मौर्या, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सह लोहार संघ के जिलाध्यक्ष सुजित कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…