नौतन: दहेज में 5 कट्ठा जमीन नहीं मिला तो नवविवाहिता को मारपीट कर किया लहूलुहान

पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा एक बच्चे की मां को मार पीटकर जख्मी कर दिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है. जख्मी महिला सोनी देवी का नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना के संबंध में घायल महिला सोनी देवी उम्र 26 साल थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2019 में नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी ललन शाह के पुत्र प्रीतम कुमार साह के साथ उपहार स्वरूप दान दहेज देकर किया गया था. परंतु शादी के बाद से ही मुझे पति प्रीतम कुमार साह सांस शारदा देवी नंनद कविता देवी पूजा कुमारी यह सभी मिलकर प्रताड़ित करते हुए दबाव बनाने लगे कि सीवान में 5 कट्ठा जमीन दहेज के रूप में अपने पिता से बोलो खरीद दे नहीं तो तुम्हारा दुर्गति इसी तरह होता रहेगा.

मैं सब कुछ बर्दाश्त करती रही परंतु आज 30 अगस्त को यह सभी लोग मिलकर मुझे मारपीट कर हत्या करने का प्रयास करने लगे. मैं बेहोश पड़ी रही. आसपास के लोग मुझे संभाल कर उठाया और इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मुझे उठा कर नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया है. जहां मेरा इलाज चल रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के लिखित आवेदन पर पति प्रीतम कुमार साह, सास शारदा देवी, ननद कविता देवी, पूजा कुमारी सहित चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर महिला के पति प्रितम कुमार साह को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026