हुसैनगंज: अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता पंचायत अंतर्गत सिगौती टोला के समीप नहर के किनारे झाड़ी में शुक्रवार की सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीण किसी काम से सिगौती टोला के समीप नहर की ओर गए थे। तभी नहर के समीप झाड़ी में एक युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव के शिनाख्त में जुट गई। लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार शायद बदमाशों ने युवक की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए यहां फेंक दिए होंगे। युवक को दाढ़ी एवं मूंछ है तथा ब्लू पैंट एवं ब्लू रंग का शर्ट पहना हुआ था। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक के दोनों हाथ एवं सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। वहीं घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026