परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना में निलंबित चौकीदार गोरख मांझी ने पुलिस पदाधिकारी सह हुसैनगंज थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रामएकबाल गुप्ता पर शराब माफिया से संबंध को लेकर विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में 20 जुलाई को मुकदमा दाखिल किया है जिसमें आरोप लगाया है कि दूसरे जिले से अनुसंधान हेतु 19 जुलाई को आए पूर्व थानाध्यक्ष रामएकबाल गुप्ता ने उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक का प्रयोग किया। चौकीदार ने आरोप लगाया कि मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हारे चलते मेरे शराब धंधेबाजों से संबंध की जानकारी एसपी को लग गई और मेरा स्थानांतरण दूसरे जिले में हो गया। निलंबित चौकीदार ने आरोप लगाया कि शराब धंधेबाजों के संबंध में उजागर होने के बाद उन्होंने अपने कार्यकाल 2016-17 के दौरान निलंबित कर दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…