परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर प्रखंड के असांव स्थित अमरावती भवन में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पं. अवधेश मिश्र ने की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस शासन काल में महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा की मार लोग झेल रहे हैं। केंद्र सरकार की जीएसटी, नोटबंदी के कारण लोग काफी परेशान हैं। गरीबों को राशन-केरोसिन मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…