हुसैनगंज: हवन पूजन के साथ हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के सिधवल पंचायत साढ़ोखोर गांव स्थित सती धाम पर परिसर में सात अप्रैल से चल रहे नौ दिवसीय हरि हरात्मक रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को हवन पूजा के साथ हो गई। इस दौरान पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं श्रद्धालुओं द्वारा जयकार से वातावरण गूंज उठा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य पंडित नर्वदेश्वर मणि शास्त्री ने बताया कि हवन से निकला धुंआ वातावरण में फैले विकारों नष्ट कर हवा को शुद्धता प्रदान करता है तथा मंत्रोच्चारण से व्यक्ति के अंदर के समाहित बुराइयों को दूर करता है। उन्होंने कहा कि जिस मनुष्य के अंदर की बुराइयां दूर हो जाती है वह इंसान संसार में देवतुल्य समझा जाता है। इस अवसर पर यजमान हीरालाल यादव, मुखिया संदेश साह, दयाशंकर प्रसाद, सोनू सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। महायज्ञ के बाद आचार्यों को उपहार देकर विदाई दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026