सिवान के भगवानपुर हाट में हुस्ना खातून की हत्या मामले में तीसरे आरोपित गोलू शेख की गिरफ्तारी को ले छापेमारी

  • 13 अप्रैल की शाम तेज धारदार हथियार से प्रहार कर उतारा गया था मौत के घाट
  • छपरा के दहियावां दरगाह निवासी है हुस्ना खातून

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव शेख टोली में अपनी पुत्री के घर आई महिला की 13 अप्रैल की शाम तेजधार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपित को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस मामले में मृतका की पुत्री अजमेरी खातून के आवेदन पर संजीदा बेगम,शबनम खातून एवं गोलू शेख को आरोपित किया गया है।ज्ञात हो कि छपरा के दहियावां दरगाह निवासी हुस्ना खातून अपनी पुत्री अजमेरी खातून के ससुराल बड़कागांव शेख टोली में आई थी।

13 अप्रैल को अजमेरी खातून रमजान के लिए खरीदारी करने बाजार गई थी। इस दौरान अजमेरी खातून की गोतनी संजीदा बेगम अपनी बहन शबनम खातून एवं गोलू शेख के सहयोग से उसकी हत्या कर कमरे छुपा दिया था। जब अजमेरी खातून बाजार से घर लौटी तो अपनी मां को न देख उसकी खोजबीन की तथा मां को नहीं मिलने पर वह चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोगों को आता देख सभी आरोपित भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने संजीदा बेगम व उसकी बहन शबनम खातून को पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा तीसरे आरोपित गोलू शेख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026