हुसैनगंज: हरिहांस गांव में युवक के मौत की खबर आते मचा कोहराम

  • 02 माह पहले नौकरी की तलाश में धनबाद गया था शंभू राम
  • शव की पहचान नहीं होने पर रेल प्रशासन ने किया क्रियाक्रम

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय थाने के हरिहांस गांव में शनिवार को युवक के मौत के खबर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गम में डूब गया। मृतक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। हरिहांस गांव 40 वर्षीय शंभू राम दो माह पहले झारखंड के धनबाद जिले में काम के सिलसिले में गया था। इसी बीच गुरुवार को वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। इसके बाद रेल प्रशासन द्वारा शव को जब्त कर लिया गया। शव की पहचान नहीं होने की स्थिति में धनबाद रेल प्रशासन द्वारा क्रियाक्रम कर दिया गया।

इधर, शंभू राम के गायब होने की खबर पर उनकी तलाश कर रहे रिश्तेदार जब स्टेशन पहुंचे तो शंभू राम के कपड़ों से उसकी पहचान की गई। रिश्तेदारों ने रेल प्रशासन से उसके मौत की जानकारी मिली। शनिवार को जब यह खबर हरिहांस गांव में उनके परिजनों ने सुनी तो कोहराम मच गया। पत्नी व अन्य परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं पड़ोस की औरतें दिलासा दे रही थीं। परिजनों को मृतक के अंतिम दर्शन भी नहीं हो पाया। मृतक शंभू राम सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था व उनके तीन संतान हैं और तीनों अविवाहित हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026