Categories: पटना

मुजफ्फरपुर: देह व्यापार के लिए ले जा रहा था पति, चलती बाइक से कूदी महिला, धर्म की गलत जानकारी देकर की थी शादी

पटना: धर्म की गलत जानकारी देकर शादी करने के बाद देह व्यापार के लिए दबाव देने के आरोप में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र की युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पति मो. गुलाम रसूल को आरोपित किया है। वह वर्तमान अमर सिनेमा रोड स्थित किराये के मकान में रह रहा था।

पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम आरोपित देह व्यापार कराने के लिए उसे बाइक से वैशाली गढ़ ले जा रहा था। इस क्रम में वह करजा थाना के अख्तियारपुर में कूद गई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। उनकी मदद से आरोपित को करजा पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। करजा थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत बचपन में हो गई थी। अपने जीविकोपार्जन के लिए तीन साल से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले आरोपित ने बबलू राय के नाम से मुझसे दोस्ती कर ली। झांसे में लेकर शादी करने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले वर्ष 17 अगस्त को कोर्ट में जब शादी करने पहुंची तो आधार कार्ड में उसका नाम मो. गुलाम रसूल अंकित था। जब इसका विरोध जताया तो उसने वीडियो वायरल करने व बर्बाद करने की धमकी देते हुए जबरन शादी कर ली।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024