Categories: जिला

हुसैनगंज: रुपये भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए चोर, दहशत का माहौल

एटीएम कर्मी ने 28.2 लाख रुपये समेत एटीएम उखाड़ ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार में हाजी गुलाम अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के रुपयों से भरा एटीएम को शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा जमीन के अंदर से उखाड़ कर ले भागने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस मामले में एटीएम कर्मी सारण के रिविलगंज थाना के शेखपुरा निवासी शिवशांत कुमार सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि एटीएम में 28.2 लाख रुपये थे जिसे चोरों ने रुपये समेत एटीएम जमीन से उखाड़ ले गए। सूत्रों की माने तो शनिवार को ही करीब 32 लाख रुपये कर्मियों ने एटीएम में डाला था।

इसके बाद कुछ ग्राहकों को पैसे निकालते हुए देखा गया था। उसके बाद से ही बदमाश इसकी फिराक में बदमाश लगे थे। जैसे ही रात हुई तो बदमाशों ने घटना को अंजाम देते हुए रुपये से भरा एटीएम को उखाड़कर ले भागे। जब ग्रामीण रविवार की सुबह टहलने निकले तो एटीएम गायब पाकर की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। एक बैंक कर्मी आकर जांच पड़ताल कर चला गया। बाद में एटीएम कर्मी शिवशांत कुमार सिंह ने रविवार को थाने में आवेदन देकर एटीएम में 28.2 लाख रुपये समेत एटीएम चोरी की प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026