सिसवन: मारुति नंदन महायज्ञ को ले ध्वजारोहण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के : सिसवन प्रखंड के उवधि बखरी गांव स्थित निर्मित हनुमान मंदिर के पहला वार्षिकोत्सव पर आयोजित मारुति नंदन महायज्ञ को ले रविवार को पूजा अर्चना व ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। महायज्ञ के आचार्य अरविंद त्रिपाठी उर्फ धन्न बाबा ने बताया कि मारुति नंदन महायज्ञ 22 मार्चै से 30 मार्च के बीच प्रस्तावित है। यजमान की भूमिका में राजू कुशवाहा तथा उनकी धर्मपत्नी सुमन देवी ने पूजा आराधना किया।

मौके पर ग्रामीण ऋषिनाथ भगत, मनोज सिंह, मदन यादव, राजेश्वर यादव, गुरु शंकर राम रामबिलास मल्लाह, मेघनाथ कुशवाहा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। बताया जाता है कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान की आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव को ले 22 मार्च से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान मारुति नंदन महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर वृंदावन की सुप्रसिद्ध रास मंडली एवं कई विद्वानों द्वारा कथा, प्रवचन का कार्यक्रम होगा। महायज्ञ की तैयारी आरंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मारुति नंदन महायज्ञ के दौरान 22 मार्च जल यात्रा एवं पंचांग पूजन होगा। 23 मार्च को मंडप पूजन, 24 मार्च को आरुणि मंथन व स्वाहाकार व रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026