परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहांस निवासी नन्द साह द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने मुहल्ले के धनंजय तिवारी पर मारपीट करने व दूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है. नन्द साह ने बताया कि मेरे निम्न जाति का होने के कारण अक्सर धनंजय तिवारी व उनके परिवार द्वारा उन्हें हमेशा हीन समझा जाता है साथ ही परेशान भी किया जाता है.
इसी दौरान सोमवार को तीन बजे धनंजय तिवारी, उनकी पत्नी ललिता देवी व पुत्री अनिशा कुमारी के साथ दो अन्य युवतियों ने लाठी व डंडे से बिना कारण बताऐ नन्द साह के परिवार के साथ मार पीट करने लगे. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे नन्द साह को धनंजय तिवारी ने लाठी से मार पीट किया व गोली मार देने की धमकी भी दिया. अपनी सुरक्षा की दृष्टिकोण से भविष्य में धनंजय तिवारी व उनके परिवार द्वारा पुनः अप्रिय घटना से बचने के लिए धनंजय साह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…