परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरईपट्टी में जमीनी विवाद में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. बता दें कि सोमवार को दरवाजे पर मिट्टी डालने को लेकर उक्त गाँव के निजामुद्दीन सिद्दीकी और सफीक सिद्दीकी के परिवार आमने-सामने आ गए. कहा-सुनी होते-होते दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई।
मारपीट के दौरान सफीक की पत्नी शायरा खातून ने तारा खातून के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया. इसको लेकर तारा खातून ने थाने में आवेदन देकर सफीक सिद्दीकी, शायरा खातून, कलामुद्दीन सिद्दीकी, अजमेरी खातून सहित आठ लोगों को आरोपित किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…