कमांडेंट ने बलिदानी की पत्नी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के फरीदपुर में रविवार को बलिदानी अशोक कुमार सिंह का 27 वां शहादत दिवस मनाया गया। उनके शहादत दिवस पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट चिरंजीवी लाल व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने फरीदपुर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं बलिदानी की पत्नी को कमांडेंट द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बलिदानी के स्वजन दीपू सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, अशोक सिंह, संतोष सिंह, मन्नू सिंह, बैजनाथ गुप्ता, दिलीप यादव, संजय प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि बलिदानी अशोक कुमार सिंह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस नोकदार पंजाब में 17 जुलाई 1995 में अपनी कर्तव्य को निर्वहन करते हुए शूटआउट के दौरान अपनी प्राण न्योछावर कर दिए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…