बड़हरिया: पूर्व सांसद ने दुकानदार के स्वजनों से मिल दी सांत्वना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में 14 जुलाई की शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा दुकानदार शेखर जायसवाल के किराना दुकान पर फायरिंग की गई थी। गोली दुकानदार को न लगकर एक ग्राहक को लगी थी। बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने एवं फायरिंग की घटना के विरोध में दुकानदारों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था जिसे एसडीपीओ फिरोज आलम ने दुकानदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था। इस मामले की जानकारी होते ही पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने रविवार को पीड़ित दुकानदार व उनके स्वजनों से मिल सांत्वना दिया तथा प्रशासन से बदमाशों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बदमाशों का मनोबल बढ़ा है। पूर्व सांसद ने कहा कि आए दिन बदमाशों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी की मांग की जा रही है और नहीं देने पर उन पर जानलेवा हमला किया जा रहा है जो गलत है। वहीं इस पर रोक लगाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन विफल है। उन्होंने कहा कि एसपी से मिलकर शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष का यहां से तबादला, दुकानदारों की सुरक्षा, बड़हरिया में शांति व्यवस्था की मांग करूंगा। इस दौरान पूर्व सांसद ने अन्य दुकानदारों से भी बातचीत की। इस मौके पर पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंदेल, वीरेंद्र साह, पूर्व बीडीसी प्रेमप्रकाश सोनी, जयप्रकाश जायसवाल, तारकेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026