✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के समीप मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी अब्दुल हामिद जबकि दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
अब्दुल हामिद के स्वजनों ने बताया कि अब्दुल हामिद चूड़ी का व्यवसाय करते हैं।वह समान लेकर आंदर जा रहे थे,अभी हथौड़ा गांव के समीप ही पहुंचे थे तब तक सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दिया। इसमें दोनों लोग घायल हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…