✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन एवं पचरुखी स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 382/24 पर मंगलवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ एवं पचरुखी थाना की टीम ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया।
देर शाम तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सिवान-छपरा रेलखंड में सिवान-पचरुखी के बीच किलोमीटर संख्या 382/24 पर गाड़ी संख्या डाउन 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस से महिला के रन ओवर होने का मेमो तथा कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुआ।
सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय तथा कांस्टेबल संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में डाउन ट्रैक के बीच पड़ा हुआ मिला। मृतका की पहचान नहीं हो पाई और ना ही उसके पास से कोई प्रमाण पत्र ही पाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…