परवेज अख्तर/सीवान: हुसैनगंज थाने के सहायक अवर निरीक्षक विशुनिदेव रंजन ने रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शराब बरामद मामले में फरार चल रहे धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज गोपालपुर निवासी राजेंद्र भर है. जहां बीते दिनों पुलिस ने उक्त धंधेबाज के घर से शराब बरामद किया था.
वहीं धंधेबाज अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल था. दूसरी गिरफ्तारी इसी थाना क्षेत्र के रसीद चक से किया गया है. जहां पुलिस शुक्रवार की अहले सुबह रसीद चक निवासी वसीर साईं के घर से छह लीटर यानी 200 एमएल के 30 पीस बंटी बब्ली के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों धंधेबाजों को शुक्रवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…