परवेज अख्तर/सीवान: होली पर्व को लेकर सीमावर्ती इलाकों में शराब की निगरानी को लेकर गश्त बढ़ा दी गयी है. पुलिस ने कई इलाकों में शराब तस्करों पर निगरानी करने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है. शुक्रवार को मैरवा के धरनीछापर चेक पोस्ट से पुलिस जवानों ने वाहन जांच के दौरान एक कार को शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में कार से 465 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है.
गिरफ्तार चालक दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के राठी गांव का संतोष कुमार बताया जाता है. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने एक कार से 465 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…