परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां स्थित विशेसर लाल के बगीचा के पास शनिवार की देर रात किसी अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात छपियां स्थित विशेसर लाल के बगीचा के पास वाहन जांच की जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। जब पुलिस उनका पीछा की तो बदमाशों की बाइक फिसल कर नीचे गिर गई।
इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशाें को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद की है। इस मामले में सिवान दक्षिण टोला निवासी मुन्ना चौधरी, संजीत शर्मा तथा लक्ष्मीपुर निवासी नाजिम मियां के विरुद्ध प्राथमिकी की है। गिरफ्तार बदमाश मुन्ना चौधरी और संजीत शर्मा को रविवार जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…