नौतन: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के कार्य अपूर्ण, लग गया पूर्ण होने का बोर्ड

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के नौतन- कुरमौटा जाने वाली पथ पर बगहुत बाबा के स्थान से खलवां जयश्री तक 1100 मीटर लंबी सड़क का पीचकरण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। इस कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि संवेदक द्वारा कार्य पूर्ण होने का बोर्ड लगा दिया गया है। ज्ञात हो कि पांच सितंबर 2020 में कार्य शुरू हुआ। इस सड़क के निर्माण कार्य को तीन वर्ष बीत गए, लेकिन अभी भी कार्य अधूरा है। इस सड़क पर सिर्फ पत्थर डाला कर छोड़ दिया गया है। वहीं चार सितंबर 2021 में कार्य पूर्ण होने का बोर्ड भी संवेदक अमीन चतुर्वेदी के नाम से लग गया।

यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग से वित्त पोषित है। यह सड़क 71 लाख 43 हजार 265 रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग से बनने के लिए प्रस्तावित है। ग्रामीण कार्य विभाग की नजर इस कार्य पर तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं पड़ी है। मुखिया अमित सिंह, तारकेश्वर साह, सुरेश सिंह, स्वामीनाथ यादव, हरिलाल राम ने सड़क निर्माण में अनियमितता व राशि गबन का आरोप लगाते हुए विभाग से इस सड़क की शीघ्र निर्माण करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीण सड़क विभाग के अभियंता से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026