हुसैनगंज: ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, बाइक के उड़े परखच्चे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एसएच 89 पर रफीपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दाे युवक घायल हो गए। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हसनपुरा की ओर जा रहे थे।

इसी बीच दक्षिण दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हाे गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस ट्रैक्टर व क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर ली है। समाचार प्रेषण तक घायलों की पहचान नहीं हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024