तरवारा: मारपीट का नामजद आरोपित गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की टीम ने रौजा गौर गांव में हुई मारपीट मामले के आरोपित गांव के ही पवन कुमार को रविवार की रात गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के खाड़ी बाजार में 13 जनवरी को आपसी वर्चस्व को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें महाराजगंज थाना क्षेत्र के लाला लोग के टोला निवासी लालबाबू मांझी के पुत्र सोनू मांझी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसको लेकर घायल की मां पन्ना देवी ने थाना में आवेदन देकर रौजा गांव निवासी मुन्ना महतो, अंकित महतो, सोनू महतो, पवन महतो, धीरज महतो, सूरज महतो, विनोद महतो, उपेंद्र महतो, वीरेंद्र महतो, संतोष महतो, करण महतो, नौतन निवासी धनंजय साह तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव निवासी गोविंदा महतो को आरोपित किया था।

उसने आरोप लगाया था कि मेरा पुत्र सोनू मांझी ट्रैक्टर से सामान लेकर रौजा गौर खाड़ी बाजार पर आया था तभी पूर्व की दुश्मनी को लेकर वर्चस्व कायम करने के लिए सभी लोग हरवा हथियार से लैस होकर घेर लिए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। घायलावस्था में सभी लोग मृत समझ कर झाड़ी में फेंक कर चले गए। जब इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मेरे पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पवन कुमार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसको न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026