✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के नगर पंचायत गोपालपुर में गुरुवार को विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिलकर पंचायत के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित चेयरमैन इमाम जाकिर ने ईओ के स्थायी नियुक्ति की मांग की। बताया कि नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी की स्थायी नियुक्ति नहीं रहने के कारण विगत चार महीने से विकास कार्य बाधित है। वहीं नगर पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने को ले ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही सिवान क्षेत्रीय हस्तकरघा बुनकर सहयोग संघ लिमिटेड के अध्यक्ष रुहूल अमीन अंसारी ने प्रोसेसिंग प्लांट का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। वहीं विधान पार्षद ने नगर पंचायत में एक अस्पताल बनाने तथा ईओ की स्थायी नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया। मौके पर राजद नगर पंचायत अध्यक्ष आदिल इकबाल, उप चेयरमैन फहद अहमद, वार्ड पार्षद कमरुद्दीन, अब्दुल रहमान, गुलाम हुसैन, मेंहदी इमाम, गुफरान अहमद, मकबूल अहमद सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…