जीरादेई: हीरा बाबू के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित महेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को हीरा बाबू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, विनोद तिवारी, पूर्व जिला पार्षद लालबाबू प्रसाद, प्राचार्य डा. विनोद कुमार यादव, प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक तहसीलदार सिंह ने की तथा संचालन अनिरुद्ध कुमार ने किया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हीरा बाबू वास्तव में हीरा थे, उनका हर एक कार्य हीरा से अधिक मूल्यवान है। प्राचार्य डा. विनोद कुमार यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के संत देशरत्न डा. राजेंदर बाबू कि पवित्र जन्म स्थली जीरादेई की पावन भूमि पर हिरा बाबू की कृति भूमि एवं इस शिक्षा-निकेतन के लिए अनवरत समर्पित करने वाले इन महान आत्माओं को इंसान कैसे भूल सकता है, जिन्होंने शिक्षा जैसे संस्थान को आगे बढ़ाएं हैं इनका कार्य ही पूजनीय है। पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि हीरा बाबू ऐसे मनिसी थे, जो शिक्षा की रोशनी को फैलाने के लिए निःस्वार्थ तन मन व् धन लगाए। जिसका प्रतिफल महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई है। कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्रनाथ पाठक, सरोज सिंह राणा, तिलकधारी यादव, वीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर सुनील कुमार, राकेश पांडेय, शशिकांत सिंह, विजय सिंह, पूर्व शिक्षक वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, किरण कुमारी, नदीम अहमद, अर्चना कुमारी, शिखा कुमारी, पुष्पा कुमारी, लालबाबू प्रसाद समेत काफी संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026