परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी युवती ने आवेदन देकर अपने पति समेत ससुराल के परिजनों पर आल्टो कार नहीं देने पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पति, सास, ससुर व पति के भाइयों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। हबीबनगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल दिसंबर में गोपालगंज जिले में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना निवासी अरविंद बीन के साथ हुई थी। शादी के वक्त लाखों के जेवरात समेत डेढ़ लाख रुपए भी तिलक समारोह के वक्त दिया गया था।
शादी करके ससुराल जाते ही अल्टो कार की मांग की जाने लगी। जब युवती द्वारा असमर्थता जताई गई तो पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी। जून के महीने में युवती को मारपीट कर जबरन कार में बैठाकर उसके मायके भेजा गया। मारपीट से घायल युवती का इलाज हुसैनगंज पीएचसी में कराया गया। युवती के पिता ने दामाद व समधी को बुलाकर मामले को हल करने का प्रयास भी किया किन्तु व्यर्थ रहा। इससे आहत युवती ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…