परवेज अख्तर/सिवान: सीएचसी में मंगलवार को इलाज कराने गई एक छात्रा से छेड़खानी की गयी। हालांकि छात्रा के शोर मचाने के बाद आरोपित फार्मासिस्ट को अस्पताल से भागना पड़ा। वहीं लोकलाज के चलते छात्रा ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की। लेकिन, घटना की जानकारी के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आनन-फानन में फार्मासिस्ट अवधेश कुमार पर कारवाई के लिए सीएस को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी।
इस मामले में सीएस ने बताया कि सीएचसी के प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने फोन पर घटना की जानकारी दी है। फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि मंगलवार को छात्रा अपनी बहन के साथ किसी बीमारी के इलाज के लिए सीएचसी में गयी थी। जहां फार्मासिस्ट इलाज के नाम पर उसे एक कमरे में बुलाकर छेड़खानी करने लगा। इसपर छात्रा छेड़खानी का विरोध कर शोर मचाने लगी। फलस्वरूप फार्मासिस्ट को अस्पताल छोड़कर फरार होना पड़ा। इधर लोगों में दबी जुबान इस बात की चर्चा है कि फार्मासिस्ट पहले भी इस तरह का कारनामा कर चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…