हुसैनगंज: दहेज उत्पीड़न में महिला को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर की महिला ने स्थानीय थाने में शनिवार को आवेदन देते हुए अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. चांदनी देवी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है कि उसकी शादी भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रतनपुर पड़ौली गांव में हुई है. शादी के दौरान उसके ससुराल वालों द्वारा विदाई के समय पांच लाख रुपए की मांग की गई थी. महिला ने बताया है कि उसके ससुराल वाले शादी के पश्चात् हमेशा दहेज की मांग करते आ रहे हैं. दहेज को लेकर मारपीट की जाती है. साथ ही मानसिक प्रताड़ना दी जाती है. आवेदिका चांदनी देवी ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने व गला दबाने का आरोप लगाया है.

वहीं अपने सास पर मिट्टी तेल छिड़क कर जान से मार देने की कोशिश का आरोप लगायी है. उसने कहा है कि ससुराल में उसके ससुर अशोक तिवारी द्वारा भी उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव दिया जाता है. वहीं देवर विक्की भी जान से मारने की धमकी देता है. इसी बात को लेकर हुई मारपीट में चांदनी देवी को उसके ससुराल से 22 जून को घर से बाहर निकाल दिया गया. उसके पश्चात् वह अपने मायके रफीपुर चली आई. इस संबंध आपसी विवाद को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देते हुए अपने पति विजय तिवारी, ससुर अशोक तिवारी, सास सुमन देवी, देवर विक्की तिवारी सहित ननद प्रियंका तिवारी को आरोपित की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026